
देहरादून| उत्तराखंड परिवहन निगम आगामी दो दिनों में बड़ी संख्या में बस संचालित करेगा| इसके लिए पूर्व में ही तैयारियां की जा चुकी है| कई रूट पर दिवाली से पहले ही अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया जा चुका है| दिवाली के दौरान परिवहन निगम ने कर्मचारियों को 11 दिन तक ड्यूटी करने पर विशेष प्रोत्साहन योजना लागू किया है|
दूसरी ओर 1 सप्ताह पहले ही निगम ने सभी वर्कशॉप में खड़ी रोडवेज बसों को विभिन्न रूट पर लगा दिया| दिवाली पर भारी भीड़ के बीच निगम लगातार बस चला रहा है| अब निगम ने दिवाली और भैया दूज के लिए भी देहरादून से हल्द्वानी, देहरादून से दिल्ली, देहरादून से चंडीगढ़, देहरादून से पौड़ी, गढ़वाल मंडल के लिए अतिरिक्त बसें लगाई है|
मिली जानकारी के मुताबिक संचालन से जुड़े सभी अधिकारियों की छुट्टियां इस दौरान रद्द रखी गई है| बसों के संचालन का पूरा प्लान तैयार किया गया है| सवारियों को तय समय पर बसें उपलब्ध कराई जाएंगी| कोई भी बस बिना आला अधिकारियों के संज्ञान में लाए रद्द नहीं की जाएगी|

