Uttarakhand- डकैती का एक अन्य आरोपी गिरफ्तार….. पुलिस ने बरामद किए साढ़े तीन लाख रूपए

उत्तराखंड राज्य में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के चचेरे भाई के घर डोईवाला में दिनदहाड़े डकैती हुई थी। इस मामले में पुलिस को एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। बता दें कि डकैती के दौरान लूटे गए साढ़े तीन लाख रूपए भी पुलिस ने इस आरोपित से बरामद कर लिए हैं। हालांकि मामले में अभी भी चार मुख्य आरोपी फरार हैं।वहीं दूसरी तरफ इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को रिमांड पर लेने के दौरान 1500000 रुपए के गहने बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा इस मामले में एक अन्य आरोपी मोहम्मद रियाज निवासी शहाबुद्दीनपुर नियाजउपुरा जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश नेपाली फार्म के पास से गिरफ्तार किया और तलाशी के दौरान उससे साढ़े तीन लाख रूपए बरामद किए। बता दें कि यह डकैती करोड़ों रुपयों की हुई थी हालांकि अभी तक पुलिस 28 लाख रुपए की नगदी और 15 लाख रुपए के गहने ही बरामद कर पाई है।