अल्मोड़ा -: जगमोहन दीनदयाल ग्रामीण स्वरोजगार संस्था द्वारा आयोजित की गई समन्वयक कार्यशाला

अल्मोड़ा| डां0 एपीजे अबदुल कलाम की जयन्ती एव विश्व छात्र दिवस के अवसर पर जगमोहन दीन दयाल ग्रामीण स्वरोजगार संस्था द्वारा संस्था के प्रधान कार्यालय बस गांव जयंती में स्कूली छात्रों के साथ एक समन्वयक कार्यशाला का आयोजन किया गया| जिसमें छात्रों को उन्हें अपने जीवन शैली को किस प्रकार से आगे ले जाना हैं और जीवन में हमें अपने संस्कार ,संस्कृति ,चरित्र का निर्माण पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा से कैसे करना चाहिए इस पर प्रकाश डालते हुए संस्था के अध्यक्ष हरीश सिंह गहतोड़ी व संस्था के कोषाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, सचिव हरीश सनवाल द्वारा स्कूली छात्रों के साथ चर्चा की गई|


डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और कार्यक्रम का समापन किया गया|
इस अवसर पर हरीश गहतोडी, अरबिन्द बिष्ट व गोबिन्द सिंह बिष्ट, हरीश सनवाल, मोहित सिह, रिंकू बिष्ट, सुमन डसिला आदि मौजूद रहे|