पिछले 10 सालों में उत्तराखंड के वोटरों ने हिमाचल प्रदेश को दी मात…. संख्या में हुई बढ़ोतरी

उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में बीते 10 अक्टूबर 2022 को विधानसभा चुनाव हेतु वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। और एसडीसी फाउंडेशन द्वारा इस संबंध में अध्ययन कर बताया गया है कि पिछले 10 सालों में हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत 20 फ़ीसदी वोटरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जबकि उत्तराखंड के मतदाताओं की संख्या 30 फ़ीसदी बढ़ी है। बता दें कि पिछले 10 वर्षों में हिमाचल प्रदेश में वोटरों की संख्या 55, 74,793 पहुंच गई है। यानी कि पिछले 10 सालों में वोटरों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। उत्तराखंड राज्य के अंतर्गत 2012 से 2022 के बीच 1889314 मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बता दें कि जहां एक तरफ हिमाचल में 20% वोटरों की संख्या बढ़ी है वहीं उत्तराखंड में यह बढ़ोतरी 30% के लगभग देखी गई है।