अल्मोड़ा -: आवारा पशु छोड़ने पर होगी कार्रवाई, 6 पशुपालकों को जारी किया नोटिस

अल्मोड़ा| पालतू जानवरों को आवारा छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में अब पालिका ने सख्त रुख अपना लिया है| पालिका ने 6 पशुपालकों को 12 हजार रुपये के चालानी कार्यवाही के नोटिस जारी किए हैं|


ईऐ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पशुपालक अपने पशुओं को नगर में आवारा न छोड़े|
बताते चलें कि नगर की माल रोड, लोअर माल रोड समेत धारनौला क्षेत्र में बड़ी संख्या में आवारा पशु घूमते हुए हमेशा दिखाई देते हैं| ऐसे में आए दिन कई दुपहिया वाहन चालक घायल हो रहे हैं| कई बार आवारा जानवरों के बीच सड़क पर लेटने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है| शुक्रवार को पालिका ने 6 पशुपालकों को 12 हजार रुपए के चलानी नोटिस जारी किए हैं|
ईओ नगरपालिका अल्मोड़ा भरत त्रिपाठी ने कहा, 6 पशुपालकों के खिलाफ जुर्माने के नोटिस जारी किए गए हैं| लोगों से अपील है कि वह अपने पालतू जानवरों को नगर में आवारा ना छोड़े| ऐसा करने पर पशुपालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी|