भीषण सड़क हादसा -: बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, 11 लोगों की जलकर मौत

यह भीषण सड़क हादसा महाराष्ट्र के नासिक में हुआ है| जहां आज सुबह 5:00 बजे एक प्राइवेट बस और एक ट्रक में जबरदस्त टक्कर हुई, जिसके बाद बस में आग लग गई| इस सड़क दुर्घटना में 11 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है| जिसमें एक बच्चा भी शामिल है|


हादसे पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की| वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे|
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है|
मिली जानकारी के अनुसार बस ने ट्रक को टक्कर मारी| ट्रक सड़क किनारे खड़ा हुआ था| टक्कर लगने के बाद बस में जबरदस्त आग लग गई| बस पूरा आग का गोला बन गई| ऐसे में कई लोगों को बस से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला| आग इतनी भीषण थी कि सामने खड़े हुए लोग कुछ कर नहीं पाए| कुछ देर बाद पुलिस और दमकल कर्मी आए और उन्होंने स्थिति पर नियंत्रण पाया| हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है| कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं| हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्रियों के घायल होने की खबर है| जबकि 11 की जलकर मौत हो गई|