
उत्तराखंड राज्य में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही हो रही है ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत टिहरी पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है। टिहरी में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है तथा मुनीकिरेती क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा 1.020 किलोग्राम अवैध चरस के साथ हिमाचल प्रदेश के युवक को गिरफ्तार किया गया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपए बताई जा रही है और तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी पुलिस ने जब्त कर ली है। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय अभिषेक निवासी कुल्लू, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है और आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह चरस हिमाचल प्रदेश के शिमला निवासी गुलशन नाम के व्यक्ति से खरीद कर लाया था इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और अब मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।





