
आगामी 7 नवंबर 2021 से 10 नवंबर 2021 तक अल्मोड़ा खैरना मार्ग बंद रहेगा। दरअसल पिछले दिनों आई आपदा के कारण सड़क पर मलवा जम गया जिसकी वजह से वहां पर दुर्घटना ज़ोन बना हुआ है। तथा वहा से वाहनों का गुजरना खतरे से खाली नहीं है। जिसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि आगामी 7 नवंबर से 10 नवंबर तक अल्मोड़ा खैरना मार्ग की सफाई की जाएगी।
Advertisements

अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग सुनील कुमार ने बताया है, की उन्होंने इस कार्य के लिए जिलाधिकारी धीरज सिंह गब्रयाल से अनुमति ले ली है। तथा खैरना से काकडीघाट के बीच जो मलवा आया है 7 से 10 तक उसकी सफाई कर दी जाएगी।

