उत्तराखंड में बारिश का कहर -: मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, घर छोड़कर भागे लोग

पिथौरागढ़| राज्य के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा पर धारचूला में देर रात भारी बारिश और बादल फटने से बड़ी तबाही मची है|

धारचूला में रात को हुई बारिश से भारत और नेपाल सीमा पर भारी तबाही हुई है|
पिथौरागढ़ के विकासखंड धारचूला में एक महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई है| जबकि 50 घर जलमग्न हो गए हैं| वहीं नेपाल में 5 लोगों की मौत की सूचना मिली है|
भारी बारिश के चलते विकासखंड धारचूला के गलाती, खोतिला और मल्ली बाजार में भारी नुकसान हुआ है| खोतिला में 30 से अधिक मकानों में मलबा घुसने से लोगों ने भागकर जान बचाई|
धारचूला में मल्ली बाजार में सड़कें मलबे और पानी से भरी है|
नेपाल क्षेत्र में कल रात हुई अतिवृष्टि के चलते बारिश के साथ आए मलबे से काली नदी का रूप बदलने से धारचूला क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है| धारचूला में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है|