वायरल सूची -: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एक मंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों को मिली नौकरी

सोशल मीडिया में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एक मंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों एवं करीबियों की नियुक्ति की सूची वायरल हो रही है| साथ ही एक संगठन के पदाधिकारी की बहन, एक पदाधिकारी की छोटी बहू, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी को असिस्टेंट प्रोफेसर, पूर्व केंद्रीय मंत्री के भतीजे को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति दी गई है| सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सूची के अनुसार 11 नियुक्तियां विभिन्न जनप्रतिनिधियों के रिश्तेदार एवं करीबियों की हुई है और 7 नियुक्तियां फर्जी तरीके से हुई है|


कुलपति ओपीएस नेगी का कहना है कि, विश्वविद्यालय में सभी नियुक्तियां नियमानुसार हुई है| चयन के लिए एक लंबी प्रक्रिया से गुजरने के बाद नियुक्ति होती है| नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थी को साक्षात्कार से होकर गुजरना होता है| यदि कोई पात्र है तो नियमानुसार नियुक्ति पा सकता है|