
उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में आज दिनांक 12 अक्टूबर को धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में यह बैठक की गई। हरिद्वार स्थित केंद्रीय मेला नियंत्रण भवन के सभागार में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई और इस बैठक के दौरान 13 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगाई। बैठक में स्वास्थ्य, आवास, शहरी विकास, समेत कई मुद्दों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए गए। बैठक में हरिद्वार को दूसरा मेडिकल कॉलेज मिलने और ईएसआई मेडिकल कॉलेज से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा वीरता पुरस्कार से संबंधित प्रस्ताव भी पारित किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे और उन्होंने हरकी पौड़ी पहुंचकर पूजा अर्चना की जिसके बाद कुंभ के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन की कामना की तत्पश्चात उन्होंने मेला नियंत्रण भवन पहुंचकर वहां पर मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की और इस बैठक में 13 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है।





