अल्मोड़ा:- राजकीय महाविद्यालय मासी में आयोजित किया गया सेवा संकल्प अभियान

अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय मासी में सेवा संकल्प अभियान – विकसित भारत 2047 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ राकेश कुमार प्रभारी प्राचार्य, मुख्य अतिथि गोविंद सिंह पिलख्वाल उपाध्यक्ष हथकरघा एवं हस्तशिल्प उत्तराखंड मंत्रालय, उत्तराखंड सरकार, सुंदर मटियानी जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा एवं भागवत आर्य क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मंच का संचालन डॉ० संजय काण्डपाल एवं डॉ० निशा द्वारा किया गया। कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न दिवसों में राजकीय महावि‌द्यालय मासी में किया गया। प्रतियोगिताओं का प्रारंभ 10 अक्टूबर 2026 को निबंध प्रतियोगिता के साथ किया गया। दिनांक 12 तारीख को छात्र-छात्राओं ‌द्वारा विकसित भारत को प्रदर्शित करते पोस्ट रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें निबंध प्रतियोगिता में तनुजा जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ,गीता आर्य ने द्वितीय स्थान, भावना मासीवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में मीनल को प्रथम स्थान, काजल को द्वितीय स्थान और लक्ष्मी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। रंगोली प्रतियोगिता में सलोनी रोशनी को प्रथम स्थान तनुजा कामना को द्वितीय स्थान मीनल भावना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। भाषण प्रतियोगिता में हिमांशु रावत को प्रथम स्थान और दूसरा स्थान चित्रा को प्राप्त हुआ। गोविंद सिंह पिलख्वाल उपाध्यक्ष हस्तशिल्प एवं हड़कारडा मंत्रालय उत्तराखंड सरकार सुंदर मटियानी एवं भागवत आर्य के द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान गोविंद सिंह पिलख्वाल ने अपने जीवन के अनुभव साझा किया एवं सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर राकेश कुमार द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में डॉ० संजय कांडपाल, डॉ अनुराधा. डॉ निशा. डॉ पुष्कर कांडपाल, गीता तिवारी, मनोज सिंह, पूरन सिंह एवं सुरेंद्र कुमार सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisements

Leave a Reply