![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
देहरादून| डोईवाला क्षेत्र में एक साथ एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया है| जिसमें आरोपी की माँ, पत्नी और तीन बेटियां शामिल है| पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है|
बताते चलें कि आरोपी ने अपनी मां, पत्नी और 3 बच्चों को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया है| घटना के बाद से डोईवाला में हड़कंप मच गया है|
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और एसपी देहात कमलेश उपाध्याय घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ चल रही है|
कहा जा रहा है कि पूजा-पाठ करने के बाद आरोपी ने परिवार के सदस्य को मौत के घाट उताराप|
मिली जानकारी के अनुसार आरोपित महेश कुमार उम्र 47 वर्ष पुत्र दिनेश कुमार निवासी इलाहाबाद रोड थाना अतरहा जिला बांदा उत्तर प्रदेश रानीपोखरी देहरादून के नागघेर में रहता है| उसने यहां काफी समय पहले अपना मकान बना लिया था| वह पंडिताई का काम करता है| उसकी मां दिमागी तौर पर अस्वस्थ थी| वहीं एक बेटी दिव्यांग थी| उसका एक भाई ऋषिकेश में रहता है|
रानीपोखरी थाना के एसओ शिशुपाल राणा ने कहा कि, आरोपी ने अपने परिवार के सदस्यों को क्यों मारा इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है| ना ही वह कुछ बता रहा है| आरोपी के स्वजनों को बुलाया जा रहा है|
आरोपी ने अपनी माता बीतन देवी उम्र 75 वर्ष, अपनी पत्नी नीतू देवी उम्र 36 वर्ष, अपनी 3 बेटियों – अपर्णा उम्र 13 वर्ष, स्वर्ण उर्फ गुल्लो उम्र 11 वर्ष, अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष की हत्या की है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)