
भाजपा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले विधायक राजा सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने के कारण ही विधायक राजा के खिलाफ भाजपा द्वारा यह एक्शन लिया गया है विधायक राजा पर पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।भाजपा द्वारा राजा सिंह से स्पष्टीकरण की मांग भी की गई है और वजह बताने के लिए 10 दिन का समय विधायक राजा को दिया गया है। बता दें कि राजा तेलंगाना का विधायक है जिन्हें विवादित टिप्पणी करने के कारण पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है और मंगलवार की सुबह उन्हें हिरासत में लिया गया था। विधायक राजा द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया गया था और इस वीडियो में उनके द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की गई थी वीडियो वायरल होते ही इस मामले में बवाल मच गया और लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिए जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने विधायक राजा की गिरफ्तारी की मांग भी की। बता दें कि इससे पहले भी अपने विवादित बयानों के कारण राजा सिंह को नजरबंद किया गया था। 20 अगस्त को राजा सिंह ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के शो का विरोध किया था। जिसके बाद विधायक राजा द्वारा कहा गया कि मुनव्वर फारूकी ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने वाली टिप्पणी की है तथा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है इसलिए उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की।
