अल्मोड़ा -: नाबालिक के नवजात को जन्म देने की घटना में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

अल्मोड़ा| बीते दिनों नाबालिक के नवजात को जन्म देने की घटना सामने आई थी| इस मामले में आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है| पुलिस द्वारा जानकारी जुटाने के बाद अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पाक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है| हालांकि अभी पीड़ित से कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी| जिसके चलते आरोपित पकड़ से बाहर है|


बताते चलें कि नैनीताल जिला निवासी 14 वर्षीय नाबालिग को तेज पेट दर्द उठने पर परिजन मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल लेकर पहुंचे थे| अस्पताल में जांच के बाद नाबालिग के गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी| प्रसव पीड़ा के दौरान बीते गुरुवार को उसका सामान्य प्रसव किया गया| इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची| पीड़िता ननिहाल में नानी के साथ रहती थी, कुछ माह पूर्व नानी की मृत्यु होने पर वह वापस घर आ गई थी| इस मामले के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है| और जांच शुरू कर दी है| पूछताछ में पुलिस को आरोपी की जानकारी नहीं मिल सकी| जिसके चलते पुलिस लगातार जांच कर रही है| फिलहाल जच्चा और बच्चा स्वस्थ बताए जा रहे हैं|