
नैनीताल| अयारपाटा क्षेत्र के होटल में महिला पर्यटक का बाथरूम में नहाते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आया है| पुलिस जांच में जुटी है|
बताते चले कि स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली का पर्यटक परिवार नैनीताल आया था| सोमवार सुबह जब महिला पर्यटक नहा रही थी तो वेंटिलेशन स्पेस से होटल का कर्मचारी मोबाइल से वीडियो बनाने लगा| उसकी हरकतों को देखकर महिला ने शोर मचा दिया| महिला की आवाज सुनकर उसका पति और होटल कर्मचारी पहुंचे गए तो वीडियो बना रहा युवक फरार हो गया| तत्काल महिला के पति ने इसकी सूचना 112 को दी| सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक रूम सर्विस वाले कर्मचारी को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई| महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की| सीओ नितिन लोहानी ने कहा, होटल के सर्वेंट कक्वार्टर, महिला का बुक किया गया कमरा, दोनों आसपास है| जब महिला नहाने गई तब एक कर्मचारी उसकी वीडियो बनाने लगा| जिसकी सूचना महिला ने 112 पर दी| पुलिस ने आरोपित होटल कर्मचारी को पकड़ लिया है| एफआईआर दर्ज कर दी है| मोबाइल खंगाला जा रहा है| मामला जांच कर कार्रवाई की जाएगी|
बताते चले कि, 2 वर्ष पूर्व भी माल रोड में महिला का नहाते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आया था इस पर भी होटल कर्मचारी शामिल था|
