
नई दिल्ली| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने के कारण पार्टी के वरिष्ठ नेता आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पार्टी मुख्यालय में झंडारोहण करेंगे|
जानकारी के मुताबिक सोनिया और प्रियंका गांधी वाड्रा के संक्रमित होने के बाद राहुल गांधी भी किसी से संपर्क से बच रहे हैं| प्रियंका ने 10 अगस्त को अपने संक्रमित होने की सूचना साझा की थी| इसके 3 दिन बाद सोनिया गांधी के संक्रमित होने की खबर आई थी| राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं| इसलिए वह भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा नहीं ले सकेंगे| जिस कारण इस बार सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय में झंडारोहण नहीं कर पाएंगे| कांग्रेस मुख्यालय में झंडारोहण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करेंगे|
