
नई दिल्ली| बीमा नियामक इरडाई शिकायत निवारण को अऔर कुशल बनाने हेतु जल्द एक नया शिकायत निवारण यंत्र शुरू करने वाला है| जिसमें ग्राहकों को क्षेत्रीय भाषाओं में अपनी शिकायत दर्ज कराने का विकल्प मिलेगा| पॉलिसी धारक बीमा कंपनियों के खिलाफ अपनी शिकायतों के निवारण हेतु 13 क्षेत्रीय भाषाओं में शिकायत दर्ज करा सकेंगे|
जानकारी के मुताबिक, 2011 में शुरू की गई एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली को ग्राहकों के लिए सुविधाजनक बनाने के मकसद से उन्नत किया जा रहा है| उसका नाम बदलकर बीमा भरोसा रखा जाता है|
सूत्रों के मुताबिक, भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण का नया पोर्टल ऑनलाइन शिकायतों को दर्ज करने और उन पर नजर रखने का एक जरिया होगा| उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्थाओं के खिलाफ शिकायतों के पंजीकरण को लेकर, विभिन्न चरणों के माध्यम से शिकायतों के प्रसंस्करण और शिकायतों के अंतिम समाधान तक सभी सुविधाएं इस पोर्टल पर मौजूद होगी|


