अब भारत तय करेगा सोने के भाव, सोने की खपत करने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश

नई दिल्ली| गुजरात गांधीनगर के पास स्थित इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज (आईआईबीएक्स) की शुरुआत के साथ भारत में बिकने वाले सोने का भाव देश में ही तय होगा| पीएम मोदी द्वारा शुरुआत करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव की दिशा भी अब भारत तय करेगा, क्योंकि भारत सोने की खपत करने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है| अब आईआईबीएक्स आयात होने वाले सोने के गेटवे के तौर पर काम करेगा| सटोरिये भाऊ ऊपर-नीचे नहीं कर पाएंगे|
बताते चलें कि अभी लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन द्वारा तय कीमत के मुताबिक बुलियन बाजार में सोने की बिक्री होती है| गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी ( गिफ्ट ) में आईआईबीएक्स की शुरुआत होने से अब अंतरराष्ट्रीय सटोरियों के कारण भारत में बेवजह सोने के भाव ऊपर नीचे नहीं होंगे| आईआईबीएक्स भारत में आयात होने वाले सोने के गेटवे के तौर पर काम करेगा|