विदाई भोज:- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में PM नरेन्द्र मोदी ने दिया विदाई रात्रिभोज, कई आदिवासी नेता भी हुए शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली में निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा विदाई रात्रिभोज का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न पद्म पुरस्कार विजेता और कई आदिवासी नेता उपस्थित रहे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भावी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सम्मान में रविवार को रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति, पीएम, कैबिनेट मंत्री और विपक्ष के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। राज्यपाल के रूप में कोविंद की उपलब्धियों ने 2017 में उन्हें राष्ट्रपति पद का प्रबल दावेदार बनाया। वे केआर नारायणन के बाद शीर्ष संवैधानिक पद पर काबिज होने वाले दूसरे दलित बने।
गुरुवार को मतगणना समाप्त होने के बाद मुर्मू को देश का 15वां राष्ट्रपति घोषित किया गया। उनकी जीत के बाद बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दीं, जो देश के सर्वोच्च पद पर उनकी जगह लेंगी। राष्ट्रपति भवन ने एक ट्वीट में कहा, द्रौपदी मुर्मू को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।