
देहरादून| आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की संशोधित कीमतें जारी कर दी है| आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है| वहीं बीते 6 जुलाई को एलपीजी के दाम में ₹50 की बढ़ोतरी के बाद घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए थे| 1 माह से अधिक समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई है| हल्द्वानी में पेट्रोल 94.42 पैसे और डीजल 89.55 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है| प्रदेश में सार्वजनिक महंगा पेट्रोल-डीजल पिथौरागढ़ में और सबसे सस्ता रुड़की में मिल रहा है| पिथौरागढ़ में पेट्रोल 97.12 पैसे और डीजल 91.96 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है और रुड़की में पेट्रोल 94.35 पैसे व डीजल 89.46 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है| बताते चलें कि बीते माह केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर ड्यूटी कम की है| वहीं अल्मोड़ा जिले की बात करें तो यहां पेट्रोल 95.49 और डीजल 90.48 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है|
