Uttarakhand- कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका…. प्रदेश प्रवक्ता और महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

देहरादून। गोवा के बाद अब उत्तराखंड राज्य में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है दरअसल कांग्रेस में चल रहे अंतर्कलह और सियासी उठापटक के कारण कांग्रेस पार्टी से 40 वर्षों से जुड़े हुए और प्रदेश प्रवक्ता रह चुके डॉ आरपी रतूड़ी ने आज सोमवार की सुबह कांग्रेस पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी हैं वहीं उसके कुछ समय बाद महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश रमन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।यह दोनों ही नेता पार्टी के काफी निष्ठावान और जुझारू नेता माने जाते रहे हैं और इन्होंने अपनी पार्टी छोड़ने की खबर इंटरनेट मीडिया पर दी। कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह और खींचातानी के कारण इन दोनों नेताओं ने पार्टी से त्यागपत्र दिया है।

Advertisements