
रुड़की| 25 जून को हुए मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| इस मामले में गढ़वाल मंडल के डीआईजी ने पुलिस टीम को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है| सिविल लाइन कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 25 जून को एक महिला ने कोतवाली में सूचना दी थी कि कार सवार व्यक्तियों ने उसके और उसकी 5 साल की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया| घटना की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में कई थानाध्यक्षों की टीम बनाकर आरोपितों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे थे| मोबाइल को सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पुलिस को कुछ सफलता मिली| सबसे पहले पुलिस ने उस कार को चिन्हित किया जिसमें कांड को अंजाम दिया गया था| पुलिस ने महक सिंह उर्फ सोनू निवासी इमली खेड़ा थाना पिरान कलियार को गिरफ्तार किया| उसके बाद पुलिस ने अन्य चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिस गाड़ी ऑल्टो का इस्तेमाल किया गया था, वह राजीव के नाम पर पंजीकृत है| गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है| बताते चले कि सबसे अधिक चार आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले है|
