Uttarakhand -: दिल्ली सरकार ने भेजा पत्र, 1 अक्टूबर से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड की 200 बसें

देहरादून| उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली रोडवेज की 250 बच्चों में से 200 बसें 1 अक्टूबर से दिल्ली नहीं जा पाएंगे| क्योंकि सरकार में सिर्फ bs6 बसों को ही एंट्री देने का पत्र भेजा है| bs6 मानक वाली 22 वॉल्वो और कुछ अनुबंधित बसें मिलाकर सिर्फ 50 बसें ही परिवहन निगम के पास है| हाल ही में दिल्ली परिवहन निगम के विशेष आयुक्त ओपी मिश्रा की ओर से उत्तराखंड परिवहन निगम को एक पत्र मिला है| इसमें कहा गया है कि दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए एनजीटी ने यह निर्देश दिए हैं कि 1 अप्रैल 2020 से दिल्ली में बीएस-4 वाहनों की खरीद फरोख्त नहीं होगी| केवल बीएस-6 वाहन ही संचालित होंगे| इसके अलावा एनजीटी ने पहले ही निर्देश दिया है कि 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों को एनसीआर में चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी| दिल्ली का पूरा सार्वजनिक परिवहन सीएनजी आधारित हो चुका है| लिहाजा 1 अक्टूबर से दिल्ली में किसी भी राज्य की बीएस-4 बस की अंतिम नहीं दी जाएगी| केवल बीएस-6 रोडवेज बसें ही एंट्री कर सकेंगे| पत्र मिलने के बाद परिवहन निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है| निगम की करीब 250 वर्ष उत्तराखंड से दिल्ली रूट पर संचालित हो रही है| इनमें से करीब 22 वॉल्वो और कुछ अनुबंधित मिलाकर 50 बसें ही बीएस-6 हैं| इसके लिए निगम अब 141 बीएस-6 बसें खरीदने जा रहा है, जिसका टेंडर निकल चुका है|
बताते चलें कि बीएस-6 का मतलब होता है भारत स्टेज| इसका सीधा संबंध उत्सर्जन मानकों से होता है| ब bs-6 इंजन से लैस वाहनों में खास फिल्टर लगे होते हैं, जिससे 80-90 फीसद ही पीएम 2.5 जैसे कण रोके जा सकते हैं| इससे नाइट्रोजन ऑक्साइड पर भी नियंत्रण लगता है| जिसकी वजह से प्रदूषण पर काफी रोक लगेगी|

One thought on “Uttarakhand -: दिल्ली सरकार ने भेजा पत्र, 1 अक्टूबर से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड की 200 बसें

  1. खबर में बर्तनी (Spelling) की बहुत गलतियां हैं।
    इसमें सुधार की गुंजाइश है

Comments are closed.