Almora Breaking -: नदी में नहाने गए दो युवक डूबे, मौत

अल्मोड़ा। सुयाल नदी में रविवार यानी आज दोपहर 2 युवकों के डूबने से मौत हो गई। पुलिस एसडीआरएफ टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने शवों को नदी से बाहर निकाल लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही इस दुखद हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नगर क्षेत्र निवासी तीन दोस्त नहाने के लिए सुयाल नदी गए थे। तीनों दोस्त विश्वनाथ घाट से कुछ दूरी पर नदी में नहाने के लिए उतरे। दोपहर करीब 1:30 बजे नहाने के दौरान दो युवक नदी में डूब गए। साथ में गए तीसरे दोस्त ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। जिसके बाद आस-पास के ग्रामीण मौके पर घटनास्थल पहुंचे। स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Recent Posts