Weather updates -: अगले 3 दिनों तक देश के इन हिस्सों में बारिश का अलर्ट, जानिए मौसम विभाग का ताजा अनुमान

नई दिल्ली| राजधानी में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं| लू चलने से दिन का पारा बढ़ा हुआ है| इस बीच देश के कई हिस्सों में भारतीय मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है| मौसम विभाग ने कहा कि अगले 3 दिनों में पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिमी बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की उम्मीद है| इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और आसपास के पूर्वी भारत में अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है| मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है| कहा कि 10 और 11 जून को अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के अलग-अलग स्थानों में भारी बारिश होगी| अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, उड़ीसा और गंगीय पश्चिमी बंगाल में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी| आने वाले दिनों में कर्नाटक, केरल और माहे और लक्षद्वीप में गरज के साथ बारिश होगी| इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और तेलंगाना में छुटपुट बारिश की संभावना जताई है|
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मानसून सामान्य रूप से आगे बढ़ रहा है और अगले दो दिनों में महाराष्ट्र पहुंचने की संभावना है| मौसम विभाग ने 10 से 11 जून को अरुणाचल प्रदेश में और अगले 5 दिनों के दौरान असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना जताई है| इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है| साथ ही शुक्रवार को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड तेलंगाना और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी लू चलेगी|