
अल्मोड़ा| पर्यटन सीजन के दौरान नगर की सड़कों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच जाम से निपटने के लिए एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने आंशिक बदलाव किया है| अब एल आर साह मार्ग में शिखर तिराहे से एनटीडी तक सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक चौपहिया वाहनों के लिए वन वे व्यवस्था रहेगी| बताते चलें कि इन दिनों पर्यटन सीजन में सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है| ऐसे में संकरी सड़क एल आर साह मार्ग में रात 8 बजे वन वे व्यवस्था हटने के बाद कई बार जाम की स्थिति पैदा हो रही है| ऐसे में स्थानीय और बाहरी लोगों को भी भारी परेशानी झेननी पड़ रही है| बीते दिवस एसएसपी ने एलआरसाह मार्ग का जायजा लिया| जिसके बाद शिखर तिराहे से एनटीडी चौराहे तक वन वे व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया| अब यहां चौपहिया वाहनों के लिए सुबह 8 से रात 9 बजे तक वन वे व्यवस्था रहेगी|
