Uttarakhand- भाजपा ने चुनाव के लिए की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम की औपचारिक घोषणा

उत्तराखंड राज्य में जल्द ही चंपावत विधानसभा में उप चुनाव होने वाले हैं इसके लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के औपचारिक नाम की घोषणा कर दी हैं। तथा उन्हें चंपावत विधानसभा से प्रत्याशी के रूप में घोषित किया गया है।इसकी घोषणा बीते गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा की गई। उत्तराखंड में इस बार भाजपा ने मिथक तोड़ लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है और उत्तराखंड के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी दल को दो बार जीत मिली मगर पार्टी को जीत दिलाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद अपनी सीट से चुनाव हार गए। लेकिन फिर उन पर पार्टी ने भरोसा जताया और उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर राज्य की कमान दे दी।तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा से उपचुनाव लड़ने जा रहे हैं जिसके लिए बतौर प्रत्याशी उनके नाम की घोषणा भी कर दी गई हैं।