
उत्तराखंड राज्य में पिछले डेढ़ माह से बारिश ना होने के कारण लोगों को काफी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है मगर अब धीरे-धीरे करके राज्य में मौसम करवट बदल रहा है। उत्तराखंड राज्य में आज शुक्रवार और आगामी शनिवार को 5 जिलों में बारिश की संभावना बताई गई है। तथा बर्फ पिघलने के कारण राज्य की नदियो में जल वृद्धि तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ के पिघलने से हिमस्खलन की संभावना भी है। बता दें कि शुक्रवार और शनिवार को उत्तरकाशी चमोली पिथौरागढ़ जिलों में बारिश के संभावना है तथा साथ में गरजना भी हो सकती हैं। हालांकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इस संबंध में मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया है, कि 24 अप्रैल से एक ओर पश्चिमी विक्षोभ राज्य में प्रभावी होता नजर आ रहा है तथा। राज्य के अंतर्गत कहीं हवाओं की रफ्तार भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती हैं। तथा आज दिनांक 22 अप्रैल 2022 को शुक्रवार के दिन चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग के जिलों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि के साथ-साथ तेज हवाओं की चेतावनी भी जारी की गई है।
