
गर्मियों के दिनों में लोग नींबू पानी के सहारे अपने गर्मियां काटते हैं इस बार बारिश ना होने के कारण पारा काफी चढ़ गया है और ऐसे में अब नींबू के भाव भी बढ़ गए हैं। बाकी फल और सब्जियों की तरह नींबू के दाम भी आसमान छू रहे हैं। पहले जो नींबू पानी ₹20 ग्लास बिकता था वही अब ₹30 में बिक रहा है। प्याज और टमाटर के दाम सुर्खियों में रहने के साथ-साथ अब नींबू के दाम भी सुर्खियों में रह रहे हैं। जो नींबू सब्जी मंडियों में 240 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है वहीं फुटकर दुकानदार उसे 280 से 300 रुपए किलो बेच रहे हैं। यहां तक कि गन्ने के जूस में नीबू का रस डालने पर उसकी कीमत भी ₹10 और अधिक बढ़ जा रही हैं। और ऐसे में अब गन्ने के जूस बनाने वालों ने जूस में नींबू का रस डालना भी बंद कर दिया है।

