23 नवंबर – जाने आज का दिन क्यों है खास

1857 – कोलिन कैंपबेल की अगुवाई में अंग्रेजों ने लखनऊ को क्रांतिकारियों के कब्जे से मुक्त कराया|

1926 – आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का जन्म|

1936 – फोटो पत्रकारिता में एक अलग पहचान रखने वाली पत्रिका लाइफ का पहला अंक प्रकाशित|

1937 – देश के जाने माने वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन|

1946 – बंदरगाह शहर हेइफोंग पर फ्रांस के नौसैनिक हमले में वियतनाम के 6000 नागरिकों की मौत|

1980 – इटली में भीषण भूकंप से 2600 लोगों की मौत|

1983 – भारत में पहले राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन. यह सम्मेलन राजधानी दिल्ली में आयोजित किया गया|

1984 – लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से क़रीब एक हज़ार लोग तीन घंटे तक धुएं से भरी सुरंग में फंसे रहे|

1990 – ब्रिटेन के प्रसिद्ध लेखक रोल्ड डॉल का इंग्लैंड के आक्सफर्ड में निधन. डॉल को बच्चों के लिए अद्भुत साहित्य सृजन के लिए जाना जाता |

1996- इथियोपियाई एयरलाइंस के अदीस अबाबा से नौरोबी जा रहे बोइंग 767 विमान का अपहरण. ईंधन कम होने के कारण विमान हिंद महासागर में गिरा|

2001 – इस्राइल के एक हेलीकाप्टर ने पश्चिमी किनारे में एक वाहन पर दो मिसाइल दागकर इस्लामी कट्टरपंथी संगठन हमास के प्रमुख सदस्य महमूद अबु हनौद को मार गिराया|