
देहरादून| पीएम मोदी के 1 अप्रैल को होने वाले ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड से 1 छात्र व एक छात्रा का चयन हुआ है| 1 अप्रैल को यह आयोजन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा| इस कार्यक्रम के लिए देश भर से 40 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है|
चयनित छात्रों में देहरादून जिले के कालसी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की 12वीं की छात्रा संजीती चौहान व आर्मी पब्लिक स्कूल-नंबर-वन रुड़की के 11वीं के छात्र अश्वजीत शामिल है| दोनों छात्र परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से सवाल पूछेंगे| परीक्षा पर चर्चा में प्रतिभाग करने का मौका पाकर विश्वजीत और संजीती चौहान बेहद उत्साहित है| प्रधानमंत्री मोदी हर साल बच्चों के संग परीक्षा से पहले बात करते हैं| ताकि उनका परीक्षा को लेकर तनाव कम किया जा सके| इस बार भी यह कार्यक्रम होने जा रहा है| इसमें एक ओपन सेशन भी होगा जिसमें बच्चे प्रधानमंत्री से सवाल पूछेंगे|

