
उत्तराखंड। योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश सरकार के बाद अब उत्तराखंड की धामी सरकार भी एक्शन में है।
Advertisements

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस प्रशासन और अधिकारियों को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की शहादत पर सोशल मीडिया माध्यम से आपत्तिजनक हरकतें करने वालों और अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से लिखा कि यदि किसी शरारती तत्व ने कुत्सित मानसिकता का परिचय देते हुए दिवंगत सैनिकों पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी की तो सरकार द्वारा उसके खिलाफ विधि सम्मत कठोरतम दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

