आखिर क्यों इस बार बुरांश का फूल खिल गया 2 महीने पहले ही,जानिए जलवायु के कुछ अनसुने राज

उत्तराखंड। राज्य का राज्यवृक्ष बुरांश इस बार अपने समय से 2 महीने पहले ही खिल गया दरअसल बुरांश के फूल सामान्य तौर पर जनवरी महीने के अंत में वह फरवरी के शुरुआत में खेलते हैं तथा मार्च-अप्रैल में पूरा पेड़ फूलों से लाल नजर आता है। मगर इस बार उत्तराखंड का राज्यवृक्ष बुरांश अपने समय से 2 महीने पहले ही दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में खिलने लग गया है।

Advertisements

बुरांश उत्तराखंड का राज्य वृक्ष है तथा नेपाल में इसे राष्ट्रीय वृक्ष का दर्जा मिला है। तथा यह फूल उत्तराखंड में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में होता है इस बार इसके जल्दी खिलने का वैज्ञानिक कारण जलवायु में परिवर्तन बताया जा रहा है। पहाड़ों में तापमान वृद्धि के कारणों से इस बार बुरांश अपने तय समय से पहले ही खिल गया। तापमान में वृद्धि कुछ रासायनिक कारणों से हो सकती है तथा इस प्रकार अधिक तापमान बुरांश को फूलने की ओर ले जाता है जिससे बुरांश जल्दी ही खिल जाता है।

Recent Posts