
वर्तमान में जहां एक तरफ लोग कोरोना संक्रमण जैसी भयंकर महामारी से उभरने के लिए कई तरीके के उपाय अपना रहे हैं। ऐसे में कुछ लोग इतनी लापरवाही बरत रहे हैं कि उन्हें ना अपनी फिक्र है ना औरो की। उत्तराखंड के नैनीताल से एक ऐसी चिंताजनक खबर सामने आई है जिससे कोरोना संक्रमण बढ़ने के चांसेस ज्यादा हो गए हैं। दरअसल नागपुर महाराष्ट्र निवासी 19 वर्षीय एक युवक अपने पूरे परिवार के साथ न्यू ईयर मनाने के लिए पर्यटक के तौर पर नैनीताल आया था और वहां होटल में रुकने के लिए उसने बीडी पांडे अस्पताल में अपनी कोरोना जांच करवाई जिसके दौरान युवक पॉजिटिव निकला। मगर रिपोर्ट लेने से पहले ही युवक वहां से भाग गया और अब तक फरार चल रहा है।
युवक के फरार होने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि कोरोना से संक्रमित युवक से ना सिर्फ उसे बल्कि अन्य लोगों को भी संक्रमण का खतरा है। युवक के फरार होने के तुरंत बाद अस्पताल के पीएमएस डॉक्टर केएस धामी नहीं इसकी सूचना लिखित तौर पर पुलिस को दे दी है। तथा कोतवाल धर्मवीर सोलंकी का कहना है, कि पुलिस की पूरी टीम संक्रमित युवक को ढूंढने में जुट गई है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं गुरुवार को 59 मामले सामने आए थे और बीते शुक्रवार 31 दिसंबर 2021 को इनकी संख्या 88 पहुंच गई ऐसे में राज्य को काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है तथा लोगों को कोविड संबंधी गाइडलाइन का पालन करने की।

