क्या एक बार और आप की तरफ से होगी कोई चुनाव घोषणा…….. इस दिन देहरादून आ रहे हैं अरविंद केजरीवाल

उत्तराखंड में खुद को तीसरे विकल्प के रूप में देखने वाली आम आदमी पार्टी की तरफ से बीते दिनों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में अपने रैली के दौरान कई घोषणाएं की हैं तथा आगामी 3 जनवरी 2022 को फिर एक बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के देहरादून में आ रहे हैं। इस बीच केजरीवाल देहरादून में रैली को संबोधित करेंगे। तथा उनके आगमन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने परेड ग्राउंड का भी चयन कर लिया है।

Advertisements

केजरीवाल भी उसी ग्राउंड से रैली को संबोधित करेंगे जहां पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की रैली हुई थी। दरअसल 3 जनवरी 2022 को पार्टी उत्तराखंड में उत्तराखंड नवनिर्माण अभियान के तहत नव परिवर्तन अभियान का शंखनाद करने वाली हैं जिसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इसमें शामिल होंगे और परेड ग्राउंड में ऐतिहासिक रैली को संबोधित करेंगे। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय के द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान दी गई है।

Recent Posts