
यह काफी चिंताजनक विषय है, कि देश में पिछले 24 घंटे के अंदर पिछले दिनों के मुकाबले ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। यह आंकड़े लोगों द्वारा बरती गई लापरवाही की ओर इशारा कर रहे हैं। दरअसल लोग अच्छे से कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं जिस कारण दिन- प्रतिदिन कोरोना के मामलों में वृद्धि होती जा रही हैं देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 1,79,723 मामले सामने आए हैं जोकि पिछले दिनों के आंकड़ों से भी ज्यादा है। वहीं दूसरी तरफ 46,569 मरीजों ने इस संक्रमण से रिकवरी की है। तथा बीते 24 घंटे में 146 मरीजों की इस संक्रमण के कारण मौत हुई है।
देश में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं महाराष्ट्र से बीते 24 घंटे में 44388 कोरोना संक्रमित नए मामले दर्ज हुए हैं तथा 12 मरीजों के मौतें हो चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में 22,751 नए आंकड़े दर्ज होने के साथ 17 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। देश में कोरोना के यह आंकड़े काफी चिंताजनक है। तथा शासन प्रशासन ने अपने स्तर पर लोगों से अपील की है कि लोग कोविड संबंधी गाइडलाइन का पालन करें और सुरक्षित रहे।

