उत्तराखंड- अब इस दिन तक राज्य में कोई भी नहीं कर पाएगा धरना प्रदर्शन………… आयोग ने दिए इस संबंध में निर्देश

उत्तराखंड। राज्य के किसी भी जिले में अब आगामी 15 दिनों तक कोई भी व्यक्ति धरना प्रदर्शन नहीं कर पाएगा। आगामी विधानसभा चुनावों के कारण सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर कोई भी व्यक्ति जुलूस या फिर धरना प्रदर्शन से संबंधित कोई भी कार्यवाही नहीं कर पाएगा राज्य में यह नियम आगामी 15 जनवरी 2022 तक रहेगा तथा उसके बाद स्थितियों का जायजा लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

Advertisements

15 जनवरी के बाद यदि किसी के द्वारा जुलूस निकाला भी गया तो उससे पहले उपजिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी। तथा जुलूस संबंधित जानकारियां उप जिलाधिकारी को देनी होगी जैसे जुलूस में कितने लोग भाग लेंगे जुलूस कहां पर किया जाएगा आदि। इस संबंध में अल्मोड़ा की डीएम वंदना सिंह ने निर्देश देते हुए कहा है, कि यदि बिना अब जिला अधिकारी से अनुमति लिए कोई भी व्यक्ति धरना प्रदर्शन और जुलूस से संबंधित कोई कार्य करता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।