दिसंबर में मौसम का कहर…… चक्रवात व हिमपात से बढ़ सकती है ठिठुरन, कहां होगा हिमपात जाने कुर्मांचल अखबार के साथ

देहरादून – मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार दिसंबर बारिश व हिमपात की सौगात लेकर आएगा| बंगाल की खाड़ी पर चक्रवात बन रहा है| दूसरा चक्रवाती परिसंचरण थाईलैंड की खाड़ी और म्यामार क्षेत्र में दक्षिण अंडमान सागर में प्रवेश कर रहा है| मौसम विभाग ने दिसंबर शुरुआत में होने वाले बदलाव के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है|

राज्य मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा है कि 1 दिसंबर को मौसम में बदलाव के आसार दिखाई दे रहे हैं| 1 से 3 दिसंबर तक मौसम सिस्टम सक्रिय रहने की संभावना है| यह सबसे ज्यादा मजबूत 2 दिसंबर को रहेगा| मैदानी जिलों को छोड़ इस दिन बाकी जगहों पर बुंदाबादी या हल्की बारिश हो सकती है| बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, साथ ही साढे़ 3 हजार मीटर से ऊंची चोटियों पर हिमपात होने का भी अलर्ट जारी किया गया है| इसके बाद मौसम फिर से धीर-धीरे सामान्य होने लगेगा| लेकिन मौसम में ठंड बनी रहेगी| मौसम वैज्ञानिकों ने यह भी कहा कि इस बार और सालों से अधिक ठंड होगी|