मौसम अलर्ट….. इन इलाकों में बारिश , बर्फबारी…….ठंड में और अधिक इजाफा

देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई है| मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके साथ ही मैदानों में सर्दी की शुरुआत हो जाएगी| दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में रविवार रात हल्की बारिश हुई है| साथ ही हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हुई| पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हुई|

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों में जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हल्की से भारी बारिश होगी| इससे तापमान गिरेगा और ठंड में इजाफा होगा|

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार जम्मू कश्मीर में 24 घंटे के दौरान हल्की से भारी बारिश होगी| साथ ही ऊंचे इलाकों में जमकर बर्फबारी होगी| हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है| उत्तराखंड में भी भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है| इसके बाद कड़ाके की ठंड का अनुमान लगाया जा रहा है| मौसम में बदलाव आज सुबह से ही देखने को मिल रहा है|

उत्तराखंड में मौसम का रुख बदला हुआ दिख रहा है| नैनीताल और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो रही है| साथ ही पिथौरागढ़ के ऊंची हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो रही है| आसमान में काले बादल छाए हुए हैं जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है|


मौसम विभाग ने सोमवार को पर्वतीय क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है| कुछ जगह पर हल्की बूंदाबांदी भी होगी|