धर्मार्थ अस्पताल में गांव के लोगों को मिल रहा अच्छा उपचार, लगाया गया सर्जिकल कैंप

धर्मार्थ अस्पताल पेटशाल में खुशलोक अस्पताल के सौजन्य से एक सर्जिकल कैंप लगाया गया, जिसमें बरेली से डॉ संदीप अग्रवाल और उनकी टीम ने तीन बडे व दो छोटे ऑपरेशन किए| कैंप में 50 लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया गया साथ ही लोगों को सलाह भी दी गई और उनका उपचार भी किया गया| कर्नल बीएस पिलख्वाल ने बताया कि अब बरेली की सर्जिकल टीम समयबद्ध तरीके से 2 महीने में एक बार आती रहेगी|

Advertisements

आने वाले समय में उनके साथ अन्य विशेषज्ञ भी जुड़ सकते हैं| आंखों के ऑपरेशन भी जल्द हो सकेंगे| इससे दूर-दराज के गांव को अपने पास ही एक और सुविधा मिल जाएगी|

इस बार पनुली देवी 60 वर्ष, नंदन सिंह 45 वर्ष व गोवर्धन जोशी 55 वर्ष के ऑपरेशनों में डॉ मुकेश उन्याल, भावना, मंजू, नरेंद्र,जगदीश, हेमा, आशा, दीपा ने रात तक ऑपरेशनों में अपना सहयोग दिया|