
पहाड़ों में जमकर बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड में और अधिक इजाफा हो गए हैं| इसी बीच बुधवार को मसूरी में फिर बर्फबारी हुई| देहरादून में मंगलवार को मौसम साफ रहा देर शाम मौसम में फिर करवट ली, और गरज के साथ बारिश हुई| हालांकि बुधवार सुबह दून में चटक धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली है| कुमाऊं में ठंडी हवाओं से ठंड में इजाफा हुआ है|
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों पाला और कोहरा बढ़ेगा| मौसम में ठंड का भी इजाफा होगा| मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के मैदानी क्षेत्रों में विशेषकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में माध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है| गढ़वाल मंडल के पहाड़ी क्षेत्रों उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली और कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत पिथौरागढ़ में रात का पारा बढ़ सकता है| इसके कारण रात और सुबह तापमान में तेजी से कमी आएगी|
