
उत्तराखंड में कहीं बारिश तो कहीं हिमपात ने लोगों का जीना मुश्किल किया है| शनिवार को राज्य के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी हुई| जिसके कारण ठंड में इजाफा हुआ| केदारनाथ में बर्फ की 4 फीट मोटी परत जम गई, जबकि सड़कों पर बर्फ जमा होने के कारण पहाड़ी जिलों में 50 से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है|
उधर मैदानी इलाकों में दिनभर बारिश होती रही| जिससे पूरा उत्तराखंड ठंड की चपेट में आ गया| रविवार को भी ठंडी हवाओं के साथ बारिश बनी हुई है|
मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का क्रम बना रह सकता है|
कुमाऊं के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में बारी गिरावट आ चुकी है| थल मुंसारी मार्ग में रातापानी से नया बस्ती तक हिमपात हो रहा है| धारचूला में चौदास की चोटियों सहित दारमा और व्यास घाटी में हिमपात का क्रम जारी है| वही नैनीताल में निचले इलाकों में दिनभर बारिश हुई| जबकि चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ|
