उत्तराखंड -: विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, पोलिंग बूथों पर इस बार दी जाएंगी यह सुविधाएं, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

देहरादून| विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही वक्त शेष बचा हुआ है| इसी बीच कोरोना संक्रमण भी बढ़ रहा है| इस बात को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी 11,647 पोलिंग बूथों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कर दी है| सभी बूथों में धूप-बारिश से बचाव के लिए शेड की व्यवस्था होगी, तो वही प्यास बुझाने के लिए पानी उपलब्ध होगा| इसके अलावा बुजुर्ग मतदाताओं के लिए बैठने की व्यवस्था रहेगी, और दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए प्रत्येक बूथ पर रैम्प भी होगा|

Advertisements


बताते चले कि उत्तराखंड में मतदाताओं की कुल संख्या 81.43 लाख है| जिसमें 39.19 लाख महिलाएं और 42.24 लाख पुरुष है इस बार अधिक संख्या में मतदाता अपने अधिकार प्रयोग करें यह निर्वाचन आयोग का प्रयास है| इसी कड़ी में जनजागरूकता अभियान तो चल ही रहा है| इसके अलावा मतदान के लिए मतदाताओं को किसी प्रकार की दिक्कत और परेशानी ना हो इसका भी ख्याल रखा जा रहा है| इसके तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि विषम भूगोल वाले इस राज्य में मतदाताओं को पोलिंग स्टेशन तक पहुंचने को 2 किमी से अधिक की दूरी तय न करनी पड़े| मतदाताओं को दुर्गम मार्ग, पहाड़ी रास्तों तथा जंगल से न गुजरना पड़े और न उन्हें नदी-नालों को पार करने का जोखिम उठाना पड़े| इसके साथ ही पोलिंग बूथ पर मतदाता आसानी से अपने मताधिकार का उपयोग कर सके इस पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है|


आइए जानते हैं इस बार पोलिंग बूथ में क्या सुविधाएं होंगी-:
(1) रैम्प
(2) पेयजल की उपलब्धता
(3) बैठने को पर्याप्त फर्नीचर (4) रोशनी के लिए सुचारू बिजली
(6) हेल्प डेस्क
(7) उचित संकेतांक
(8) महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था
(9) बारिश धूप से बचाव के लिए शेड|
इन सुविधाओं के साथ-साथ पोलिंग बूथों में कोरोना गाइडलाइन का भी सख्ती से पालन किया जाएगा| इसमें 2 गज शारीरिक दूरी, सैनिटाइजर की व्यवस्था, मास्क की अनिवार्यता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा|