उत्तराखंड मौसम – आज रात न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है, जाने कहां

राज्य में दिन प्रतिदिन ठंड बढ़ती जा रही है| हालांकि दिन में धूप खिल रही है सुबह शाम काफी ठंड हो रही है| कहा जा रहा है कि राजधानी तथा आसपास के इलाकों में आज रात अधिकतम तापमान 25 व्यक्ति रह सकता है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रह सकता है| ठंड बढ़ने के साथ साथ सूरज की किरणों में गर्माहट भी कम रहेगी|

मौसम केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार देहरादून में न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री तक रह सकता है| जिस कारण सुबह और शाम की ठंड में इजाफा होगा| अभी मौसम विभाग द्वारा रात के तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है| सोमवार को 12 डिग्री के आस पास तापमान रिकॉर्ड किया गया था|