Uttarakhand weather -: लगातार हो रही बारिश बनी मुसीबत, यहां मकान की छत गिरने से दंपती घायल

लगातार हो रही बारिश के कारण ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मकान की छत गिरने से अंदर सो रहे पति-पत्नी के घायल होने की खबर सामने आई है| जिन्हें स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जबकि क्षेत्र में ही एक और मकान की छत गिरी है|


जानकारी के मुताबिक, ज्वालापुर स्थित मोहल्ला घोसियान में सिकंदर अपने परिवार के साथ रहते हैं| उनका मकान पुराने समय का बना हुआ है| पिछले कई दिन से हो रही बारिश के कारण शनिवार की सुबह अचानक मकान की छत गिर गई| जिससे अंदर सो रहे सिकंदर और उनकी पत्नी बानो छत के नीचे घायल हो गए| तेज आवाज के साथ छत का मलबा गिरने से घर में सो रहे अन्य सदस्य भी जाग गए| शोर-शराबा होने से आस-पड़ोस के लोग भी जाग गए| दोनों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया|