Uttarakhand:- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एम्स ऋषिकेश का किया दौरा…….. कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना को लेकर कही यह बात

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बीते शनिवार को उत्तराखंड राज्य में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां राज्यपाल समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया जिसके बाद आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एम्स ऋषिकेश पहुंचे और यहां उन्होंने परिसर में मां के नाम एक पौधा अभियान के तहत पौधा रोपण किया।

Advertisements

इस दौरान उन्होंने कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना पर बेहद दुख जताया। उनका कहना था कि हमारे कुटुंब की बेटी ने जनता की सेवा के लिए दिन और रात नहीं देखी और उसके साथ दुष्कर्म तथा निर्ममता अकल्पनीय है। इसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता था। डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ सभी दुखी हैं इस घटना से मां-बाप भी सोचेंगे कि बेटी को डॉक्टर बनाएं या ना बनाएं और इस ख्याल को लाते ही मन भी विचलित होने लगता है। उनका कहना था कि डॉक्टर बनकर जिस बेटी ने हमें बचाने की कोशिश की उसी को तार-तार कर दिया गया।