
आज दोपहर के बाद उत्तराखंड राज्य के कई क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदल ली है और आधी तूफान तथा झोंकदार हवाएं चल रही हैं।
Advertisements

ऐसे में उत्तरकाशी से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां पेड़ गिरने के कारण बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। यह दोनों युवक देहरादून से मोरी की तरफ जा रहे थे तभी आंधी चलने के कारण उनकी बाइक पर पेड़ गिर गया और आज सोमवार की शाम 4:00 बजे यह दर्दनाक हादसा हो गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह घटना आज सोमवार 4:00 बजे की है। मृतकों की पहचान प्रकाश चंद नौटियाल डागोली टिकोची और शाहिद हाल निवासी मोरी बाजार के रूप में हुई है।

