अल्मोड़ा:- गोवंश हत्या के चलते चार आरोपित गिरफ्तार

अल्मोड़ा। जिले के भत्रोजखान से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां आज सोमवार को पुलिस ने गौ वंश हत्या के मामले का खुलासा किया है। बता दे कि गौवंश हत्या के मामले में आज सोमवार को पुलिस द्वारा खुलासा किया गया है।

Advertisements

इस मामले में चार आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़े गए आरोपित अल्मोड़ा, रामपुर और उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं और इनसे हथियार तथा पिकअप वाहन भी बरामद किया गया है। एसएसपी के अनुसार 3 मई को भत्रौजखान के रिचि मोहनरी रोड पर गोवंश के अवशेष मिले थे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था और टीमों का गठन कर आरोपितों की तलाश भी शुरू कर दी गई थी। टीम द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और रविवार को पुलिस ने मामले में आरोपी सलीम समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया आरोपियों के पास से दो कुल्हाड़ी, चार छुरियां ,लोहे की राड, दो रस्से और एक पिकअप वाहन भी बरामद किया गया है और टीम के लिए एसएसपी द्वारा 5000 ₹ के ईनाम की घोषणा की गई है।

Recent Posts