
उत्तराखंड राज्य में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया हर जगह देशभक्ति संगीत और नारे गूंजते रहे इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी तिरंगा लहराया और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। देहरादून समेत पूरे राज्य में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के संकल्प की बात इस दौरान की। इस दौरान सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व मां भारती की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया उनका कहना था कि अमर बलिदानियों ने जिस सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था उसे साकार करने की दिशा में देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तेजी से कार्य हो रहे हैं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को भी इस दौरान पदक देकर सम्मानित किया गया राज्य का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को भी पदक से सम्मानित किया गया और बधाई दी गई।


